Flipkart Par Product Listing कैसे करें? How To List Products On Flipkart : दोस्तों आज के इस पोस्ट मे हम आपको बतायेगे की Flipkart Par Product Listing कैसे करें? Flipkart बहुत ही अच्छा माध्यम है अपने बिजनेस को बढ़ाने का अगर आप भी प्रोडक्ट बेचते हैं और उसको ऑनलाइन ले जाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं आपका प्रोडक्ट ऑनलाइन चलेगा या नहीं तो फ्लिपकार्ट आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है
आप Flipkart पर प्रोडक्ट बेच कर लाखों रुपए कमा सकते हैं और यह बात सच है हमारे कई सारे क्लाइंट हैं जो सच में लाखों रुपए कमा रहे हैं Flipkart से तो आप भी लाखों रुपए कमा सकते हैं आइए जानते हैं आप अपनी खुद की दुकान Flipkart पर कैसे खोल सकते हैं कैसे अपने प्रोडक्ट को डाल सकते हैं और अपनी इनकम जनरेट कर सकते हैं |
क्या अपने कभी ये सोचा है फ्लिपकार्ट पर जितना भी समान मिलता है आखिर वह कहां से आता है उस पर कौन Product बेचता है। दोस्तों में आपको बता दू की फ्लिपकार्ट पर भी हमारे जैसे है कुछ लोग दोस्तों आज के इस पोस्ट मे हम आपको बतायेगे की Flipkart Par Product Listing करते है।
दोस्तों अगर आप भी Flipkart पर अपना product listing करना चाहते है तो आजके इस Article मे हम आपको Flipkart Product Listing करना सिखाएंगे। दोस्तों आज के इस पोस्ट मे हम आपको बतायेगे की Flipkart Par Product Listing Kaise Kare? – How to list product on Flipkart?
Contents
- 1 Flipkart पर अपना सामान कैसे बेचे – How To Sell Product On Flipkart In Hindi
- 2 Flipkart में अपने सामान की Product Listing कैसे करे – How To List Products On Flipkart
- 3 How To Check Active Orders
- 4 How To Check Returns
- 5 How To Check Cancellation Of Orders
- 6 Shipping Charges On Flipkart
- 7 Collection Fee on Flipkart
- 8 Fixed Fees on Flipkart
- 9 फ्लिपकार्ट पर अपने प्रोडक्ट की बिक्री को कैसे बढ़ाएं – How To Boost Your Product Sales On Flipkart
- 10 Flipkart पर ही अपना सामान क्यों बेचे – Why Sell Your Product Only On Flipkart
- 11 FAQ :- Flipkart Par Product Listing कैसे करें?
- 12 आज हम ने सीखा
Flipkart पर अपना सामान कैसे बेचे – How To Sell Product On Flipkart In Hindi
फ्लिप्कार्ट पर सामान बेचने के लिए आपको सेल्लर अकाउंट बनाना होगा जिसके लिए आपके पास मोबाइल नंबर , ईमेल ID, TIN नंबर, GST नंबर, तथा खुद का बैंक अकाउंट नंबर होना जरुरी है | सेल्लर अकाउंट बनाने के लिए आपको https://seller.flipkart.com पर जाना होगा | जहां ये सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने बिज़नस डिटेल तथा प्रोडक्ट डिटेल भी भरना होगा |
दोस्तों अगर आपका Seller Account नहीं बना है तो आप हमरे इस पोस्ट को देख कर Flipkart Seller id बना सकते है।
Flipkart Seller kaise Bane? How to create Flipkart seller Account
Flipkart में अपने सामान की Product Listing कैसे करे – How To List Products On Flipkart
Flipkart पर Product Listing करना ज्यादा मुश्किल नहीं है Flipkart पर Product Listing करना बाकि Online Marketplace से बहुत ही आसान होता है। और इसपर आप अपना सामान Add कर सकते है। इसपर सामान Add करने के लिए आपके पास कमसे कम 1 Product तो होना ही चाहिए। या फिर ऑडर आने पर आप उस सामान को अपने पास की दुकान से भी खरीद कर पैक कर सकते है।
चलिए नीचे में आपको step by step बताऊँगा की Flipkart में अपने सामान की Product Listing कैसे करे ?
Step 1 : सबसे पहले आप Seller.flipkart.com पर जाए और अपनी ईमेल, पासवर्ड डालके login करे। फिर आप Top left corner पर listing पर click करे।
Step 2 : अब आपको Listing पर जाकर Add New Listing पर click करना है, फिर, आपको Single list या फिर Add Bulk Listing पर क्लिक करना है।
Step 3 : Add a single listing पर क्लिक करने के बाद, आपको Categories की list show होगी। Category, sub category select करना होगा |
Step 4 : अब आपको product की photo डालना होगा। और प्रोडक्ट की कुछ डिटेल्स डालनी होगी जो Flipkart की QC team check करने के बाद उसे approved करेंगे। उसके बाद आपकी प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट पर दिखने लगेगी।
Step 5 : अगर आपने “Add Listings in Bulk” विकल्प को चुना है तो आपको नीचे दिखाए सामान पेज पर ले जाया जायेगा। आपको उसी प्रक्रिया का पालन करना होगा जैसा कि आपको Single Product Listing करने को कहा था। यहाँ पर आप थोक में products सूचीबद्ध कर सकते है।
Step 6 : Products list होने के बाद, आप “Inventory” टैब पर जाके “Inventory Health” पर क्लिक करके अपनी इन्वेंट्री की जांच कर सकते हैं। यहाँ आपको अपने products की उपलब्धता के बारें में सारी जानकारी मिल जाएगी।
How To Check Active Orders
Active Orders पेज पर जाने से आपको सामान पेज दिखाई देगा। यहाँ आप अपने “Warehouse Location” के साथ-साथ “Order ID” दर्ज करके अपने ऑर्डर देख सकते हैं।
How To Check Returns
आप Order टैब के अंदर “Returns” टैब पर क्लिक करके अपने रिटर्न ऑर्डर्स की जांच कर सकते हैं। उस टैब पर जाने से आपको कुछ इस तरह का पेज दिखाई देगा।
How To Check Cancellation Of Orders
आप “Cancellation” टैब पर जाके अपने कैंसिल ऑर्डर्स के बारें में जानकारी पा सकते है। कैंसलेशन आर्डर पेज कुछ ऐसा दिखाई देगा।
Read More :- Amazon Par Products Listing Kaise Kare
Shipping Charges On Flipkart
यह शुल्क उत्पाद की शिपिंग के लिए लिया जाता है। इसके लिए अलग अलग शुल्क तय किये गए हैं जो कुछ इस प्रकार हैं:-
WEIGHT SLAB | LOCAL (INTRACITY) IN RS. |
ZONAL (INTRAZONE) IN RS. |
NATIONAL (INTERZONE) IN RS. |
0.0 Kg – 0.5 Kg ( For every 0.5 kg ) | 10 | 45 | 65 |
0.5 Kg – 3.0 Kg ( For every 0.5 kg ) | 18 | 23 | 27 |
3.0 Kg – 12.0 Kg ( For every 1 kg ) | 8 | 10 | 15 |
> 12.0 Kg ( For every 1 kg ) | 4 | 5 | 8 |
Collection Fee on Flipkart
पेमेंट गेटवे या कैश द्वारा जो भुगतान लिया जाता है उसके लिए भी कुछ शुल्क तय किये गए हैं जो कुछ इस प्रकार हैं:-
Selling Price | Prepaid | Postpaid |
0-750 | 2% | 15 |
>750 | 2% | 2% |
Fixed Fees on Flipkart
हर प्रोडक्ट की बिक्री पर फ्लिपकार्ट द्वारा कुछ तय शुल्क भी लिया जाता है जिसे देना जरूरी होता है। यह शुल्क कुछ इस प्रकार है:-
Order Item Value | Rate |
0-500 | 5 |
500-1000 | 15 |
>1000 | 30 |
फ्लिपकार्ट पर अपने प्रोडक्ट की बिक्री को कैसे बढ़ाएं – How To Boost Your Product Sales On Flipkart
अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन करें
फ्लिपकार्ट पर अपने प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने के लिए आपको प्रोडक्ट का विज्ञापन जरूर करना चाहिए। सोशल मीडिया के सहारे अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन कर सकते हैं जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक आपके प्रोडक्ट की पहुँच हो पाएगी।
अपने प्रोडक्ट को जल्द से जल्द शिप करें
ग्राहक को जितना जल्दी उसके द्वारा मंगवाया गया सामान मिलता है उतना ही ज़्यादा ग्राहक संतुष्ट होता है और आपको रिव्यु भी सकारात्मक मिलता है। अगर आप खुद प्रोडक्ट को शिप करेंगे तो किसी अच्छे डिलीवरी पार्टनर के साथ टाई अप करें।
अपने स्टोर में उत्पादों का भंडारण हमेशा रखें
जब आप हमेशा अपने स्टोर में उत्पादों का भंडारण रखते हैं तो ग्राहक को भी उसका सामान जल्दी मिल जाता है और आपको भी किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। अगर आपके उत्पाद आउट ऑफ़ स्टॉक रहते हैं तो इससे आपके स्टोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
ग्राहक के हर सवाल का जवाब दें
जब आप ग्राहक के हर सवालों का जवाब देते हैं तो ग्राहक के प्रोडक्ट को खरीदने के मौके बढ़ जाते हैं और सवाल जवाब सेक्शन में सभी उन जवाबों को देख पाते हैं इसलिए ग्राहक के हर सवाल का जवाब डिटेल में दें।
अपने प्रोडक्ट की अच्छी इमेज रखें
जब आप अपना प्रोडक्ट लिस्ट कर रहे हों तो अपने प्रोडक्ट की ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी देने की कोशिश करें और हर एंगल से प्रोडक्ट की तस्वीर अपलोड करें। इससे ग्राहक को प्रोडक्ट के बारे में समझने में आसानी होगी और प्रोडक्ट खरीदने के मौके और भी बढ़ जाते हैं।
Flipkart पर ही अपना सामान क्यों बेचे – Why Sell Your Product Only On Flipkart
Product Listing के लिए आपको ऑनलाइन बहुत सी वेबसाइट मिल जाएगी लेकिन बहुत सारी वेबसाइट बेकार होती है लेकिन कुछ ऐसी वेबसाइट हैं जिस पर सब लोग पूरी तरह से भरोसा करते है । और आप भी इस वेबसाइट पर अपने product बेचने के लिए पूरी तरह से भरोसा कर सकते है।
उस वेबसाइट का नाम है Flipkart.com flipkart भारत की सबसे विश्वशनीय ई कॉमर्स प्लेटफार्म है , जहां 10 करोड़ से अधिक रजिस्टर ग्राहकों के साथ हर महीने 1000 से अधिक शहरो के साथ साथ एक दिन में 10 लाख से भी अधिक pageview के साथ तथा 80 लाख शिपमेंट के साथ आपके प्रोडक्ट को ग्राहकों तक पहुंचाने वाले मजबूत भागीदार के रूप में तैयार है
FAQ :- Flipkart Par Product Listing कैसे करें?
Q- क्या बिना GST फ्लिपकार्ट पर समान बेच सकता है ?
सभी प्रोडक्ट आप बिना GST नही बेच सकते। लेकिन कुछ product जैसे book और कुछ चीज़ें आप बिना gst के भी flipkart पर बेच सकते हो।
Q- क्या Branded Products Flipkart पर बेच सकता है ?
Yes आप फ्लिपकार्ट पर branded और non branded दोनों तरह के products बेच सकते हो।
Q- क्या सिर्फ मोबाईल से फ्लिपकार्ट सेलर बन सकते हैं?
Ans: नही, क्योंकि आपको प्रोडक्ट्स लिस्टिंग और ऑर्डर्स को मैनेज करने के लिए PC या लैपटॉप की आवश्यकता होगी।
आज हम ने सीखा
उम्मीद है की मैंने आपको Flipkart में Product Listing कैसे करें? के बारे में पूरी जानकारी दी है। यदि आपके मन में किसी भी तरह का सवाल है तो आप Comments Box में लिख सकते है। हम आपको जल्दी इसका Reply करेंगे। तो देर किस बात की है आज ही अपना Flipkart Seller Registration कीजिये और Flipkart के जुड़कर Business को बढ़ाइए।
दोस्तों, कैसी लगी हमारी पोस्ट Flipkart में Product Listing कैसे करें? पूरी जानकारी हिंदी में।. हमें कमेंट बॉक्स में Comment करके जरूर बताये। इसके अलावा आपके मन में कोई सवाल है तो आप comment box में पूछ सकते है। मै पूरी कोशिश करूँगा आपके सवालो का जवाब देने की।
kya order mine pe flipkart hi packing ki jimmedari lega
agar han to uske charge ke baare me bataiye